जम्मू एवं कश्मीर : आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

श्रीनगर, 31 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

श्रीनगर, 31 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

कांस्टेबल की पहचान रामफुल मीणा के रूप में हुई है। उसने श्रीनगर शहर के सोलीना इलाके के एक शिविर में खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने कहा, “उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया गया है।”

इससे पहले, शनिवार को आईटीबीपी के उप निरीक्षक चंदर मणि ने बारामूला जिले के तंगमार्ग इलाके में एक शिविर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

सुरक्षा बलों के आत्महत्या करने की घटनाओं को देखते हुए समाधान के लिए राज्य में काउंसलरों की सेवाएं ली जा रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493