नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के आठ प्रमुख उद्योगों की विकास दर मौजूदा कारोबारी वर्ष की प्रथम छमाही में 2.3 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 5.3 फीसदी थी।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद में पेश मध्यावधि समीक्षा में कहा, “इस अवधि में बिजली, कोयला और सीमेंट क्षेत्र में विकास दर घटने और इस्पात तथा प्राकृतिक गैस क्षेत्र में नकारात्मक विकास के कारण आलोच्य अवधि में विकास दर घटी है।”
समीक्षा में प्रथम छमाही के बारे में कहा गया है, “रिफायनरी उत्पादों में सकारात्मक विकास दर रही, कच्चे तेल में मामूली विस्तार हुआ।”
सरकार ने समीक्षा में मौजूदा कारोबारी साल के लिए विकास दर के अनुमान को पूर्व घोषित 8.1-8.5 फीसदी से घटाकर 7-7.5 फीसदी के दायरे में कर दिया।
dharmpath.com dharmpath