अविका बहुत-ही प्यारी है : गुलफाम खान

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुलफाम खान ने टेलीविजन धारावाहिक ‘लाडो – वीरपुर की मर्दानी’ की अपनी सह-कलाकार अविका गोर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत-ही प्यारी हैं।

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुलफाम खान ने टेलीविजन धारावाहिक ‘लाडो – वीरपुर की मर्दानी’ की अपनी सह-कलाकार अविका गोर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत-ही प्यारी हैं।

गुलफाम ने कहा, “अविका बहुत-ही मेहनती हैं और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं। वह धारावाहिक में खुशिया बिखेरती हैं। वह हर रोज सेट पर मुझे चौका देती हैं। वह बहुत-ही प्यारी हैं।”

अविका और गुलफाम दोनों के एक-दूसरे से अच्छे संबंध हैं और सेट पर वे खूब मस्ती करती हैं।

अविका ने कहा, “गुलफामजी बहुत-ही प्रतिभाशाली हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वह परिवार की तरह हैं। हम शूटिंग का आनंद लेते हैं।”

‘लाडो – वीरपुर की मर्दानी’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493