मप्र में सर्द हवाओं का असर बरकरार

भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम साफ होने के वाबजूद रविवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और उत्तर भारत से आ रही हवाओं के चलते राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के तापमान में गिरावट आ सकती है, वहीं राज्य के पूर्वी हिस्से में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट का दौर बना हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.4 डिग्री, ग्वालियर का 6.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493