अवीची को मरणोपरांत एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड

न्यूयॉर्क, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिवंगत स्वीडिश संगीतकार अवीची को रीटा ओरा के साथ बनाए गए ‘लोनली टूगेदर’ गीत के लिए यहां सोमवार को सर्वश्रेष्ठ नृत्य गीत का एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक कलाकार का 28 साल की उम्र में अप्रैल में ओमान में निधन हो गया था।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, सर्वश्रेष्ठ नृत्य वीडियो के लिए अन्य नामांकित कलाकारों में ‘वन किस’ के लिए कैल्विन हैरिस व डुआ लिपा, ‘एवरीबॉडी हेट्स मी’ के लिए चेन्समोकर्स, ‘फ्लेम्स’ के लिए डेविड गेट्टा व सिया, मार्शमेल्लो, खालिद ‘साइलेंस’ के लिए और जेड व लियाम पेन ‘गेट लो (स्ट्रीट वीडियो)’ शामिल रहे।

‘लोनली टूगेदर’ सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स के लिए भी नामित हुआ था, लेकिन यह अवार्ड केंड्रिक लेमर और शीजा के ‘ऑल द स्टार्स’ को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493