एशियाई खेल (निशानेबाजी) : 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ को स्वर्ण, अभिषेक को कांस्य

जकार्ता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत को 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को यहां पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने पदार्पण करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है।

इसके अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता।

अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493