अवैध प्रतिभूति कारोबार से निपटेगी सीएसआरसी

सीएसआरसी के प्रवक्ता झांग जियाउजुन ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये मामले बाजार में संदिग्ध गड़बड़ी, इनसाइडर ट्रेडिंग, गलत जानकारी एवं अवैध कारोबार और भारी मुनाफाखोरी से जुड़े हैं।

आयोग ने इस तरह के अबतक कुल 48 मामले एमपीसी को सौंपे हैं। झांग ने कहा कि सीएसआरसी बाजार को स्थिर करने और निवेशकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिभूति के अवैध कारोबार से निपट रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि सीएसआरसी के अध्यक्ष जियाओ गांग ने अनुशासन निरीक्षण पर बुलाई गई सिक्युरिटीज एक्सचेंजों और इनकी संबद्ध कंपनियों व संस्थानों के प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता की। अध्यक्ष ने सख्त जांच की मांग करते हुए अधिकारों के दुरुपयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि अनुशासन का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति दंडित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493