‘अवैध’ मतदान ने पॉपुलर वोट में जीत से वंचित किया : ट्रंप

वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा के दौरान दावा किया कि ‘अवैध’ मतदान के कारण उन्हें पॉपुलर वोट में जीत हासिल नहीं हुई।

एनबीसी न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात को ट्रंप की चर्चा चुनाव अभियान के कानूनी प्रतिकार के इर्द-गिर्द केंद्रित रही।

एनबीसी न्यूज के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कांग्रेस सदस्यों के साथ अपनी द्विदलीय बैठक के पहले 10 मिनट में चुनाव प्रचार अभियान और चुनाव में 30 से 50 लाख ‘अवैध लोगों’ द्वारा वोट करने के कारण उन्हें पॉपुलर वोट में हुए नुकसान के बारे में बात की।

कांग्रेस सदस्यों के साथ बैठक को औपचारिक के स्थान पर सामान्य बातचीत बताया गया है।

सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैक्कॉनल ने कहा कि यह हल्की फुल्की बातचीत थी।

ट्रंप ने बैठक के बाद प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल रयान से निजी मुलाकात की।

रयान के कार्यालय के अनुसार बैठक में ‘एफोर्डेबल केयर एक्ट’ को निरस्त किए जाने और नए प्रशासन के अन्य एजेंडों सहित महत्वपूर्ण और व्यापक विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, “स्पीकर और राष्ट्रपति ट्रंप अर्थव्यवस्था और देश के विकास को वापस पटरी पर लाने के लिए अपने साझा एजेंडे पर आगे बढ़ने को उत्सुक हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493