‘स्टार वार्स’ की आठवीं कड़ी का शीर्षक ‘द लास्ट जेडी’ रखा गया

लॉस एंजिल्स, 24 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय ‘स्टार वार्स’ की आठवीं कड़ी का शीर्षक आधिकारिक तौर पर ‘स्टार वार्स : द लास्ट जेडी’ कर दिया गया है।

लॉस एंजिल्स, 24 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय ‘स्टार वार्स’ की आठवीं कड़ी का शीर्षक आधिकारिक तौर पर ‘स्टार वार्स : द लास्ट जेडी’ कर दिया गया है।

वेराइटी डॉट कॉम के मुताबिक, इस नाम की घोषणा सोमवार को प्रोडक्शन बैनर डिज्नी और लुकासफिल्म ने की।

‘द लास्ट जेडी’ का लेखन और निर्देशन रिआन जॉनसन ने किया है। इसमें 2015 की फिल्म ‘स्टार वार्स : द फोर्स अवेकेन्स’ की बाद की घटनाओं को दिखाया गया है।

फिल्म के सितारों में मार्क हामिल, डेजी रिडले, जॉन बोयेगा, एडम ड्रिवेर, ऑस्कर इसाक, लुपिता नयोंगो, डोमहनॉल ग्लिसन, एंथोनी डेनियल, ग्वेडोलीन क्रिस्टी और एंडी सेरकिस शामिल हैं।

कलाकारों में दिवंगत अभिनेत्री कैरी फिशर भी हैं, जिनका बीते 27 दिसंबर को निधन हो गया। अभिनेत्री ने राजकुमारी लीया ओरंगा का किरदार निभाया है। उनकी शूटिंग मौत से पहले पूरी हो चुकी थी।

‘स्टार वार्स : द लास्ट जेडी’ 15 दिसंबर, 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493