चेन्नई, 1 जून (आईएएनएस)। वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी, अशोक लेलैंड ने बुधवार को कहा कि मई महीने में उसकी बिक्री छह फीसदी बढ़ी है।
कंपनी द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक, मई में उसने 9,875 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 9,290 थी।
वर्तमान वित्त वर्ष 2016-17 के प्रथम दो महीने में कंपनी ने 20,057 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 17,725 थी।
dharmpath.com dharmpath