ब्राजील में महिला सुरक्षा के लिए नया कार्यालय

ब्रासीलिया, 1 जून (आईएएनएस)। रियो में एक 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म पर देश भर में उपजे आक्रोश के बाद ब्राजीलियाई सरकार ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए एक विशेष कार्यालय खोला है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि लड़की के साथ 30 से भी अधिक लोगों ने दुष्कर्म किया था, जिसका वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया था। इस घटना से देशभर में आक्रोश उपजा और दुष्कर्म पर बहस शुरू हो गई थी।

पहले दुष्कर्म की इस घटना की जांच कर रहे पुलिस प्रमुख को हटा दिया गया था, क्योंकि पीड़िता के वकील ने शिकायत की थी कि वह लड़की के साथ एक मुजरिम की तरह व्यवहार कर रहे थे।

इसके बाद दुष्कर्म के मामले सुलझाने की अनुभवी एक महिला प्रमुख को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था, हालांकि अभी तक इस मामले में केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है।

दो सप्ताह पूर्व महिला मुद्दों से संबंधित महिला, मानवाधिकार और जातीय समानता मंत्रालय को समाप्त कर दिया गया और उनका विलय नए नागरिकता मंत्रालय में कर दिया गया।

अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर के मंत्रिमंडल पुनर्गठन के इस फैसले को आलोचकों ने निलंबित महिला राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ के प्रभाव को कम करने की कोशिश बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493