मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अश्मित पटेल की अभिनेत्री प्रेमिका महक चहल का कहना है कि वह अश्मित के साथ महफूज महसूस करती हैं।
अश्मित व चहल इस वक्त टेलीविजन रियलिटी शो ‘पावर कपल’ में प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसके मेजबान अरबाज खान व उनकी अभिनेत्री पत्नी मलाइका अरोड़ा खान हैं।
आपको अश्मित की कौन सी खूबियां पसंद हैं? इसके जवाब में महक ने आईएएनएस को बताया, “वह बहुत दिलकश हैं। वह बहुत नरमदिल, थोड़े से कड़क व बहुत ज्यादा अनुशासित हैं। एक लड़की के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ हो, जो उसे सुरक्षित व महफूज महसूस कराए और जो उसका मार्गदर्शन करे। मुझे लगता है कि उनमें ये सारी खूबियां हैं।”
वहीं, अश्मित का कहना है कि महक में ‘लाखों खूबियां’ हैं।
अश्मित ने कहा, “मुझे उनके बारे में यह बात पसंद है कि वह नॉर्वे में जन्मी हैं और इसलिए उनकी सोच बहुत वैश्विक है, लेकिन उनका दिल भारतीय है। ऐसी लाखों चीजें हैं, जो मुझे उनमें पसंद हैं।”
dharmpath.com dharmpath