असफलता का जिम्मेदार निर्देशक और सफलता का श्रेय अभिनेता को : हंसल मेहता

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कई पुरस्कार प्राप्त फिल्मों को बनाने वाले फिल्मकार हंसल मेहता का कहना है कि उन्होंने अवलोकन किया है कि जब कोई फिल्म असफल होती है तो इसकी जिम्मेदारी निर्देशक पर आ जाती है और जब फिल्म सफल होती है तो उसका अभिनेता वाहवाही लेकर निकल लेता है।

मेहता ने मंगलवार को यहां ‘एंडप्राइव सोइरी’ में कहा, “मेरे पिछले 22 साल के फिल्म निर्माण के अनुभव के अनुसार, चाहे मैं इसे पसंद करूं या ना करूं, यह निष्कर्ष निकला है कि असफलता निर्देशक के हिस्से आती है और सफलता अभिनेता के हिस्से।”

यह कार्यक्रम दर्शकों तक पुरस्कृत फिल्में विशिष्ट तरीके से लाता है। इसमें फिल्म के प्रदर्शन से पहले जाने-माने फिल्म निर्माता और अभिनेता इसकी विशिष्टताओं पर चर्चा करते हैं।

एक बयान के अनुसार चैनल एंडप्राइव एचडी ने ‘7 डेज इन एंटेबे’ की स्क्रीनिंग हुई और इसे मेहता और राम माधवानी ने पेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493