रियल मेड्रिड बुरे दौर से गुजर रही है : रामोस

मेड्रिड, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के कप्तान सर्जियो रामोस ने बुधवार को माना कि टीम के मौजूदा हालात के लिए खिलाड़ी जिम्मेदार हैं।

टीम के खराब प्रदर्शन के कारण क्लब ने इस सप्ताह मुख्य कोच जुलेन लोप्तेगुई को भी उनके पद से हटा दिया। लोप्तेगुई को 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले क्लब को मुख्य कोच बनाया गया था।

क्लब ने रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी एफसी बार्सिलोना के खिलाफ मिली 1-5 की हार के बाद यह निर्णय लिया।

32 वर्षीय रामोस ने कहा, “हम मौजूदा स्थिति से अवगत हैं और इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं लेकिन अब बात करने का नहीं, काम करने का समय है। आज पहला कदम उठाना है।”

रियल मेड्रिड की टीम बुधवार देर रात कोपा डेल रे में मेलील्या का सामना करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493