इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत ने लगाई 23 अंकों की छलांग

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक द्वारा जारी हालिया इज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापारिक सुगमता) की सूची में भारत 23 अंकों की छलांग लगाकर 77वें पायदान पर आ गया है। विश्व बैंक की इस सूची में दुनिया के 190 देश शामिल हैं।

विश्व बैंक ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 बुधवार को जारी की। इस रिपोर्ट से जाहिर होता है कि सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों से भारत ने 23 अंकों की छलांग लगाई है। वर्ष 2017 की रिपोर्ट में भारत व्यापार करने में सुगमता के मामले में 100वें पायदान पर था। भारत ने पिछले साल 30 पायदान की बड़ी छलांग लगाकर शीर्ष 100 में अपनी जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493