असफल नेत्र सर्जरी पर कर्नाटक को नोटिस

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद सात वरिष्ठ नागरिकों के एक आंख की रोशनी चले जाने के मामले की कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रपटों पर स्वत: स्फूर्त संज्ञान लेते हुए एनएचआरसी ने राज्य के मुख्य सचिव को एक नोटिस भेजा है, जिसमें चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट की मांग की गई है।

आयोग ने कहा कि आंखों की सर्जरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मांड्या जिले में एक सरकारी शिविर में एक अप्रैल को हुई थी।

आयोग ने कहा कि सर्जरी के कुछ दिनों बाद जिस आंख में ऑपरेशन हुआ था, उसमें मरीज ने तीव्र खुजली की शिकायत की, जिसके बाद उसमें सूजन हो गया और धीरे-धीरे आंखों की रोशनी चली गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493