असमिया साहित्यकार के घर का संरक्षण करेगी ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार दिवंगत असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ के सम्बलपुर स्थित आवास की मरम्मत और संरक्षण करेगी।

पटनायक ने कहा, “मैं और ओडिशा के लोग लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ का बेहद सम्मान करते हैं। राज्य सरकार अपने खर्च पर उनके आवास की मरम्मत करेगी और उसका संरक्षण करेगी।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इसके साथ दोनों राज्यों के बीच का सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होगा।”

पटनायक ने असम के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री नव कुमार डोले और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी से बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के निर्देश के अनुसार, डोले और गोस्वामी ओडिशा सरकार से इस मसले पर बातचीत के लिए राज्य में हैं।

सरकार ने आश्वासन दिया कि इस विरासत को ढहाने नहीं दिया जाएगा।

ओडिशा के पर्यटन मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने कहा कि प्रारंभ में इमारत की मरम्मत पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इससे पहले 27 अक्टूबर को सोनोवाल ने पटनायक से फोन पर बात करके उनसे बेजबरुआ के आवास का संरक्षण करने का आग्रह किया था, जो असम के लोगों की भावनाओं से जुड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493