असम : आईएएफ का सुखोई विमान लापता

गुवाहाटी, 23 मई (आईएएनएस)। असम के तेजपुर बेस कैंप से मंगलवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई-30 एमकेआई विमान उड़ान भरने के बाद गायब हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सु-30 एमकेआई विमान ने तेजपुर से मंगलवार को उड़ान भरी। वह नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। लेकिन, तेजपुर से 60 किमी उत्तर में उसका रडार व रेडियो से संपर्क टूट गया।

तेजपुर वायु सेना स्टेशन चीन सीमा से 172 किमी की दूरी पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493