गुवाहाटी/कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। असम तथा पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के कोकराझार जिले में दो लोग घायल हो गए हैं, जबकि बंगाल में जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 दर्ज की गई है।
गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र असम के बासुगांव शहर से 20 किलोमीटर उत्तर में था। भूकंप के झटके सुबह 6.35 बजे महसूस किए गए।
कोकराझार जिले के एक अधिकारी ने बताया, “झटके की वजह से कोकराझार जिले में एक दीवार ढह गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए और इसके आसापास मौजूद कुछ साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गए।”
कोकराझार और राज्य के अन्य हिस्से में कुछ इमारतों में भी दारारें पड़ गई हैं।
इधर, उत्तरी बपंगाल में जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, अलिपुरदुआर और कूच बेहर जिले में लोग घबराहट में घर से बाहर निकल आए। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath