गुवाहाटी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। असम में पिछले एक सप्ताह से मानसून पूर्व बारिश के कारण आई बाढ़ से 40,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,000 हेक्टेयर फसल डूब गई है।
गुवाहाटी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। असम में पिछले एक सप्ताह से मानसून पूर्व बारिश के कारण आई बाढ़ से 40,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,000 हेक्टेयर फसल डूब गई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने रविवार कहा कि चार जिले -लखीमपुर, जोरहाट, शिवसागर और चराईदेव- बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए हैं।
एएसडीएमए ने कहा कि इससे 42,658 लोग प्रभावित हुए हैं।
चेराइदेव में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल राहत एवं बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।
मुख्य सचिव वी.के. पीपरसनिया ने गुवाहाटी में अधिकारियों के साथ और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर बराबर नजर रखने का निर्देश दिया।
पीपरसनिया ने विभिन्न विभागों की तैयारियों और दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग में आवश्यक दवाओं की भी समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने जल संसाधन विभाग, पीडब्ल्यूडी (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वे संयुक्त रूप से बराक घाटी में हैलाकांडी के पास पंचग्राम में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 का निरीक्षण करें।
केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि डिब्रूगढ़ जिले के खोवांग में बरहिदेहिग नदी और शिवसागर जिले में देसांग नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
गुवाहाटी के पास बोरझार में स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि सोमवार के बाद से स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath