असम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गुवाहाटी, 21 जून (आईएएनएस)। असम में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों ने योग किया। इस अवसर पर राज्य में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यहां सारुसाजय इनडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया।

शहर में लतासिल खेल मैदान में विभिन्न संगठनों और संस्थानों ने बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए। खानापाड़ा में असम पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल मैदान, श्रीमंत शंकरदेव कलाश्रेष्ठ और शहर के अन्य स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित किए गए।

योग गुरु देवाजीत नाथ ने प्रतिभागियों के समक्ष विभिन्न योग आसन किए, जिसके बाद हजारों प्रतिभागियों ने लगभग 35 मिनट तक उनका अनुसरण किया।

केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने खानापाड़ा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल मैदान में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सोनोवाल ने कहा, “योग विश्व को दिया गया हमारे देश का उपहार है। हम खुश हैं कि संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया और मुझे उम्मीद है कि योग के जरिए भावी पीढ़ियों के शरीर और मन स्वस्थ होंगे।”

गुवाहाटी से लोकसभा सांसद और भाजपा के उपाध्यक्ष बिजॉय चक्रबर्ती ने पशु चिकित्सा महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493