गुवाहाटी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। असम के कोकराझार में एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को संदिग्ध आतंकवादियों की अंधाधुध गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
असम पुलिस के प्रमुख मुकेश सहाय ने आईएएनएस से कहा कि एक हमलावर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। उसके नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगोबिजीत) से संबंधित होने की आशंका है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है।
dharmpath.com dharmpath