गुवाहाटी, 25 जुलाई (आईएएनएस)। असम के कोकराझार जिले में सुरक्षाबलों ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के दो उग्रवादियों को मार गिराया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र जिला) एल.आर.बिश्नोई ने कहा कि दोनों को रविवार रात झारबरी दिगलीपारा क्षेत्र में गोली मारी गई।
नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के उग्रवादियों के पास से एक ग्रेनेड और दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath