असम में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। असम पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक रूमी नाथ को ऑटो चोरी करने वाले गिरोह के मुखिया अनिल चौहान के साथ कथित संबंध होने के मामले में गिरफ्तार किया।

गुवाहाटी पुलिस कमीशनरी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि नाथ को दो मामलों के संबंध में गिरफ्तार किया गया है-जिनमें से एक शहर के अजारा पुलिस थाने और दूसरा दिसपुर पुलिस थाने में दर्ज है।

अधिकारी ने बताया, “उन्हें मंगलवार सुबह दिसपुर स्थित उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया गया है।”

पुलिस के अनुसार, दोनों मामला ऑटो चोरी करने वाले गिरोह से संबंधित है।

अधिकारी ने बताया, “उन्हें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के गैर-जमानती वारंट से संबंधित धारा के अंतर्गत गिरफ्तार किया है, जिसमें धारा 120 (बी), 212, 420 और 468 शामिल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493