असम में कैंसर के 19 अस्पताल और 2 डेंटल कॉलेज खुलेंगे

गुवाहाटी, 21 मई (आईएएनएस)। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि दो साल के भीतर राज्य में कैंसर के 19 अस्पताल खोले जाएंगे, जिसमें से एक गुवाहाटी में होगा।

उन्होंने यहां मीडिया को बताया, “सरकार ने प्रस्तावित कैंसर के 19 अस्पतालों में से 13 के लिए स्थलों की पहचान कर ली है।”

उन्होंने कहा, “टाटा ट्रस्ट के सहयोग से असम सरकार ने असम कैंसर केयर फाउंडेशन गठित किया है जो इन अस्पतालों को चलाएगा।”

मंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावित अस्पतालों में से अधिकतर का संचालन अगले 24 महीनों में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में करीब पांच करोड़ जनता निवास करती है, जिसमें कैंसर के प्रत्येक वर्ष 45 हजार नए मामले सामने आते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि डेंटल कौंसिल आफ इंडिया ने असम को डिब्रूगढ़ और सिलचर में दो दंत चिकित्सा कॉलेज स्थापित करने की अनुमति दी है। राज्य में फिलहाल एक डेंटल कॉलेज है।

प्रस्तावित नए डेंटल कॉलेजों में से प्रत्येक में 50 विद्यार्थियों की क्षमता होगी, इस प्रकार राज्य के डेंटल कॉलेजों में दंत चिकित्सा पाठ्यक्रम के लिए सीटों को दोगुना कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493