असम में दूसरे चरण का मतदान शुरू

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। असम विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई।

दूसरे चरण में राज्य की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

राज्य में दूसरे चरण के तहत कुल 1,04,35,277 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 50,44,051 महिलाएं हैं।

चुनावी मैदान में 525 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 48 महिलाएं हैं। राज्य के 12,699 मतदान केंद्रों में मतदान होगा।

राज्य में पहले चरण के चुनाव में 65 विधानसभा सीटों पर चार अप्रैल को 83.20 प्रतिशत मतदान हुआ था।

असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493