असम में पहले चरण का मतदान शुरू

गुवाहाटी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। असम में सोमवार सुबह विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने कहा कि इस चरण में 65 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

कुल 95,11,732 मतदाता मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और माजुली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल सहित 539 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 45,95,712 महिलाएं हैं। गोगोई तितबर निर्वाचन क्षेत्र से खड़े हुए हैं।

मतदान 12,190 मतदान केंद्रों पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493