असम में पूर्वाह्न् 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान

गुवाहाटी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। असम की पांच लोकसभा सीटों पर गुरुवार को पूर्वाह्न् 11 बजे तक करीब 26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

करीमगंज में 28.30 प्रतिशत, सिलचर में 27.05 प्रतिशत, दीफू में 28.90 प्रतिशत, मंगलदई में 31.26 प्रतिशत और नौगांव में 18.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

यहां करीब 8,992 मतदाता केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक यह जारी रहेगा।

अधिकारियों ने कहा कि आम चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत करीब 36,000 कर्मियों को तैनात किया गया है।

इन सीटों पर करीब 69,10,592 मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं।

चुनाव के इस चरण में यहां करीब 50 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 18 निर्दलीय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493