गुवाहाटी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को करीमगंज क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश की खुली सीमा का निरीक्षण किया और कहा कि साल 2016 तक इसे पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।
गुवाहाटी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को करीमगंज क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश की खुली सीमा का निरीक्षण किया और कहा कि साल 2016 तक इसे पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।
गृहमंत्री रविवार को असम की दो दिन की यात्रा पर आए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा को पहले ही पूरी तरह सील कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन अब इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
सिंह के साथ खेल व युवा मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी हैं, जो असम के ही रहनेवाले हैं। गृहमंत्री के सीमा दौरे के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के अलावा ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल रहा, जिनमें मुख्य सलाहकार समुज्जल भट्टाचार्य, अध्यक्ष दीपांक नाथ और महासचिव लरिनज्योति गोगोई प्रमुख थे।
गुवाहाटी लौटने से पहले रविवार को गृहमंत्री करीमगंज में एक रैली को संबोधित करेंगे। यहां उनका दिल्ली लौटने से पहले राज्य के जानेमाने बुद्धिजीवियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
सोमवार को सिंह आसू के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत-बांग्लादेश सीमा के धुबरी सेक्टर का दौरा करेंगे। वहां भी वह एक रैली को संबोधित करेंगे।
आसू अध्यक्ष दीपांक नाथ ने कहा, “पिछले साल नई दिल्ली में हमने एक संगोष्ठी आयोजित की थी, जिसमें गृहमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा का साथ में दौरा करने की इच्छा जाहिर की थी और आज वह दौरे पर आए हैं। हमने उन्हें करीमगंज जिले में खुली अंतर्राष्ट्रीय सीमा दिखाई। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि साल के अंत तक सीमा सील कर दी जाएगी।”
दीपांक नाथ ने कहा, “गृहमंत्री ने हमे यह भी सूचित किया कि जिन मुद्दों के कारण करीमगंज जिले में पिछले साल नवंबर से सीमा सील करने में दिक्कत आई है, उन मुद्दों पर बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत हुई है और उसे सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath