असम में भूस्खलन, 2 मरे

गुवाहाटी, 7 जुलाई (आईएएनएस)। असम के कामरूप जिले में गुरुवार को हुए भूस्खलन में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोनापुर जिले के 11 माइल एरिया में हुई।

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन में विशाल शर्मा और उनकी बेटी नानू शर्मा (13) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी राधा शर्मा और एक अन्य बेटी पूजा शर्मा घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, “पिछली रात से लगातार जारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक दीवार विशाल शर्मा के घर पर गिर गई, जिसमें विशाल और उनकी बेटी की जान चली गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493