भारत के असम राज्य के मध्य भाग में बुधवार को एक यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतर गई जिसके फलस्वरूप 55 से अधिक यात्री घायल हो गए।
यह ख़बर अख़बार “टाइम्स ऑफ इंडिया” ने स्थानीय पुलिस के हवाले से प्रकाशित की है।
मोरीगांव नामक शहर से कुछ ही दूर रेलगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। पुलिस के अनुसार, 20 घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
दुर्घटना-स्थल पर बचाव कार्य जारी हैं और इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath