केजरीवाल के खिलाफ किरण बेदी होंगी भाजपा की सीएम कैंडिडेट!

gadkari-tweets-kiran-bedi-to-be-delhi-cm-candidate-150x150नई दिल्ली। पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के एक टि्वट ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। दिल्ली में भाजपा के प्रभारी नितिन गडकरी ने टि्वट किया है: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा तैयार। केजरीवाल के मुकाबले किरण बेदी होंगी सीएम कैंडिडेट।

भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं ने गडकरी के इस टि्वट से खुद को अलग कर लिया। अभी लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी ज्यादा दूर नही हैं। इस बीच गडकरी का किरण बेदी को लेकर टि्वट पहले से दो धड़ों में बंटी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

टि्वट को लेकर गडकरी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा है कि गडकरी का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। किरण बेदी को लेकर किया गया टि्वट किसी की शरारत है। किरण बेदी को भाजपा नेताओं के करीब माना जाता है। उन्होंने अभी तक भाजपा ज्वाइन नहीं की है। ऎसे में मुख्यमंत्री पद के लिए बाहरी व्यक्ति के नाम को प्रस्तावित करने से दिल्ली भाजपा इकाई में फिर से जंग छिड़ सकती है।

दिसंबर में जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे तब भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर काफी विवाद हुआ था। विजय गोयल के रेस से हटने के बाद डॉ हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। भाजपा ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा और पार्टी को 31 सीटें मिली थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493