असम में 6 उग्रवादी ढेर (लीड-1)

गुवाहाटी, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। असम के पूर्वी कार्बी आंगलांग जिले में सैनिकों ने शुक्रवार को छह उग्रवादियों को मार गिराया।

कार्बी आंगलांग के पुलिस अधीक्षक देबजोत देउरी ने कहा कि मारे गए सभी उग्रवादी कार्बी पीपुल लिबरेशन टाइगर्स या केपीएलटी-एस से संबद्ध थे। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है।

मारे गए उग्रवादियों के पास से एक इनसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल, तीन पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

देउरी ने कहा, “सेना की एक इकाई ने गुरुवार रात एक सुदूर इलाके में कार्रवाई की। उन्होंने कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जो शुक्रवार को भी जारी रही।”

केपीएलटी-एस, केपीएलटी-एस से टूटकर अलग हुआ एक समूह है। यह समूह कार्बी आंगलांग जिले और आसपास के इलाकों में जबरन वसूली के मामलों में शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493