असम : मोदी ने नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह उत्सव असम में 31 मार्च से चार अप्रैल के बीच मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “यह गर्व की बात है कि असम सरकार ने नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव की शुरुआत की है। इस महोत्सव के लिए शुभकामनाएं।”

मोदी ने कहा, “ब्रह्मपुत्र असम और उत्तरपूर्व की जीवन रेखा है और इस क्षेत्र के लोगों की अजीविका का साधन है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भारतवासियों को देश के विकास हेतु नदियों की सफाई के लिए साथ मिलकर काम करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा, “भारत के इतिहास और संस्कृति में नदियों की एक अहम भूमिका है। आइए हम सब भारत के विकास हेतु साथ मिलकर नदियों की सफाई सुनिश्चित करें।”

यह महोत्सव पांच दिन तक चलेगा। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सदिया से घुबड़ी जिले तक कुल 21 जिलों में नमामि ब्रह्मपुत्र महोत्सव मनाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493