असम : विधायक पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

गुवाहाटी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। घरेलू नौकरानी से दुष्कर्म करने के आरोप में गुवाहाटी के एक विधायक गोपीनाथ दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मौलाना बदरूद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोकेट्रिक फंट्र के नेता गोपीनाथ दास बोको निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसके परिवार ने रविवार रात दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि दास ने कुछ दिनों पूर्व अपने वाहन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, “लड़की के पिता ने कहा कि दुष्कर्म की घटना के बाद से लड़की को घर में बंद कर दिया गया था। लेकिन उसे वहां से बच निकल कर भागने के बाद ही परिवार को घटना की जानकारी मिली। उसके बाद कामरुप में दास के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई। “

कामरूप के पुलिस अधीक्षक इंद्राणी बरुआ ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 343 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसिज एक्ट की धारा 4 और 8 के अंतर्गत दास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बरुआ ने कहा कि हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।

दास ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद करने का प्रयास है।

दास ने कहा, “लड़की गुवाहाटी स्थित मेरे आवास पर 28 जून से काम कर रही थी। शनिवार की रात वह कुछ कपड़ों और पैसों के साथ लापता हो गई। अपने परिवार से मुझे इसकी सूचना मिली। अगले दिन मैंने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी मुझे जानकारी मिली कि लड़की के परिवार ने मेरे खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493