असम : 5 बोडो उग्रवादी गिरफ्तार

गुवाहाटी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। असम पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने रविवार को कोकराझार जिले के एक जंगल से पांच बोडो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी में रहने वाले रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एडीएफबी) के वार्ता विरोधी धड़े के कार्यकर्ताओं को रिपु आरक्षित वन से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में धनेश्वर बासुमतारी उर्फ बी. दापुंग उर्फ उस्ताद भी शामिल है। धनेश्वर संगठन का वरिष्ठ नेता है।

सैन्य खुफिया इकाई द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो पिस्तौल, तीन हथगोले और युद्धक सामग्री जब्त की गई है।

सेना की रेड हॉर्न्‍स डिवीजन ने शनिवार को एनडीएफबी कार्यकर्ता दुर्गा बोरो को चिरांग जिले में मानस जंगल इलाके से गिरफ्तार किया था। उसके पास से जबरन वसूली की गतिविधियों, नियुक्तियों और हथियार और गोला बारूद के विवरण से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे।

सेना ने एनडीएफबी के संपर्क में रहने वाले दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो हथगोले और आठ विस्फोटक बरामद हुए हैं।

बीते साल 23 दिसंबर को असम के तीन जिलों में एनडीएफबी कार्यकर्ताओं के जनसंहार में 75 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493