असली राहुल गांधी अब जनता के सामने: कमल नाथ

आगरमालवा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार को आगरमालवा जिले में हुई पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि विगत 12 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों द्वारा राहुल गांधी की छवि पर जो हमला किया है, वह इस यात्रा के माध्यम से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया और अब असली राहुल गांधी जो जनसेवक है वह अब जनता के सामने हैं।

उन्होंने कहा कि में भाजपा, आरएसएस व विहिप को चुनौती देता हूँ कि कोई भी राहुल गांधी के साथ बैठ जाये तथा धर्म और आध्यात्म पर बहस कर ले, जितना ज्ञान राहुल गांधी को धर्म आध्यात्म का है, उतना उन्हें नहीं।

कमल नाथ ने आगे कहा कि कि देश की संस्कृति और संविधान सुरक्षित नहीं है। देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है और इस पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी के मन में है कि मुझे भारत की रक्षा करनी है और कैसा भारत व कैसा हिन्दुस्तान हम आगे आने वाली पीढ़ियों को सौंपते हैं।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493