कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धार्मिक विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
चटर्जी ने कहा, “लोगों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। विभाजन के इस तरीके से भय का माहौल पैदा करने की कोशिश हो रही है। इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र की सत्ता में बैठे लोग अगर प्रत्यक्ष रूप से नहीं तो परोक्ष रूप से इस काम में मदद कर रहे हैं।”
चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एच.ए.हलीम को श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही।
हलीम (80) का सोमवार को एक नर्सिग होम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लगातार 29 साल तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। देश में आज तक किसी ने किसी भी सदन में बतौर अध्यक्ष इतने लंबे समय तक अपनी सेवा नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath