अहमदाबाद- गुजरात पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकियों को धर दबोचा है। चारों आतंकी श्रीलंका के नागरिक हैं। हाल ही में पुलिस को स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
ATS से मिली जानकारी के मुताबिक, इन चारों लोगों को केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया गया है। इनकी पहचान मोहम्मद नुसरत, मोहम्मद नुफरान, मोहम्मद फारिस और मोहम्मद राजदीन के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath