अहमदाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान 5 की मौत

अहमदाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को पांच दुकानदारों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया जब उनके ऊपर एक दीवार गिर गई।

यह घटना शहर के निकोल क्षेत्र में हुई। यहां से करीब 350 इमारतों को हटाया जा रहा था, लेकिन स्थानीय निवासियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकारी अधिकारियों पर हमला बोल दिया।

हालांकि बाद ने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को मौके से भगाया। इस कार्रवाई में दीवाल गिरने से पांच की मौत होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और उनके रिश्तेदारों ने शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से इन्कार कर दिया है।

अभी तक किसी राजनीतिक नेता या निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने लोगों को शांत करने के लिए इलाके का दौरा नहीं किया है। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद ही स्थिति काबू में आई है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अदालत के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें इसका नोटिस तीन साल पहले मिला था।

हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने घटना के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी है। वहीं, इलाके के लोगों ने घटना के विरोध में बंद का ऐलान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493