अहमद ने देश की अथक सेवा की : मोदी

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आईयूएमएल सांसद ई. अहमद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने देश की अथक सेवा की।

मोदी ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता ई. अहमद के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने देश की अथक सेवा की।”

मोदी के अनुसार, “ई. अहमद ने केरल की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय थी।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुस्लिम समुदाय के सशक्तिकरण के लिए ई. अहमद के सतत प्रयासों को याद किया जाएगा।”

अहमद को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा था। वह संसद के केंद्रीय सभागार में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें शहर के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई घंटों के इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और देर रात उनका निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493