अहीर व भभोर ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने सोमवार को गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार संभाल लिया, जबकि जसवंतसिंह भभोर ने जनजाति मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला।

गृह मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, अहीर चार बार से सांसद हैं। वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वह रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री थे।

वहीं, भभोर गुजरात के दाहोद का प्रतिनिधित्व करते हैं और लोकसभा के लिए निर्वाचित होने से पहले पांच बार विधायक रह चुके हैं। पिछले सप्ताह हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया।

भभोर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि वह देश के जनजाति समुदाय के विकास के लिए काम करेंगे, खासकर सड़कों, स्कूलों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करेंगे। साथ ही वे जनजातियों की कला-संस्कृति के संरक्षण के लिए भी काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493