नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। खुफिया एजेंसियां समय-समय पर स्लीपर सेल की पहचान करती रहती हैं। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गृह राज्यमंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने लोकसभा में कहा कि नई दिल्ली व अन्य राज्यों में खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ और प्रभावी तालमेल है।
मंत्री ने एक लिखित बयान जारी कर कहा कि इस तालमेल के कारण ही समय-समय पर आतंकी गतिविधियों की पहचान होती रहती है, जिसमें स्लीपर सेल भी शामिल है और उन पर कार्रवाई की जाती है।
मंत्री ने कहा, “सरकार के पास आतंकवादियों के वित्तीय और मनी लांडरिंग गतिविधियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति और संस्थागत तंत्र है।”
dharmpath.com dharmpath