मोगादिशु, 15 मार्च (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन अल-शबाब के आतंकवादियों ने सोमालिया के गाराकाड कस्बे पर मंगलवार को कब्जा जमा लिया और कस्बे के केंद्र में अपना झंडा लहरा दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कस्बे के महापौर ने कहा कि सोमवार को कस्बे में आ धमके अल-शबाब के आतंकवादियों ने इलाके पर कब्जा कर लिया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों में विदेशी जेहादी भी शामिल हैं।
सोमालिया के कई अन्य महत्वपूर्ण इलाके मुदुग व गलगादुद क्षेत्र पर भी नियंत्रण कर रखा है।
कस्बे के एक निवासी ने कहा, “अल-शबाब के सभी सशस्त्र आतंकवादी कस्बे में घुसे और तत्काल अपना झंडा फहरा दिया। उनमें से कुछ नकाबपोश थे, जबकि कुछ विदेशी भी थे।”
dharmpath.com dharmpath