आंध्र के मुख्यमंत्री ने अमेरिका में भारतीय की हत्या पर दुख जताया

विजयवाड़ा, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमेरिका में ‘नस्लीय हिंसा’ में एक भारतीय की हत्या पर दुख जताया है।

नायडू ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “कंसास में श्रीनिवास कुचीवोतला की हत्या और आलोक मदासानी के घायल होने की खबर से दुखी हूं।”

कुचीवोतला तेलंगाना से थे। मदासानी भी इसी राज्य से ताल्लुक रखते हैं। वे इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण कंपनी गारमिन में काम करते थे।

कंसास राज्य के ओलेथे में बुधवार को बार में एक पूर्वनौसैनिक ने उन पर गोली चला दी, जिसमें हैदराबाद के कुचीवोतला (32) की मौत हो गई, जबकि वारंगल के मदासानी घायल हो गए।

हमलावर ने उन्हें ‘मध्य-पूर्व का नागरिक’ समझकर उन पर गोली चलाई थी। बताया जाता है कि इससे पहले उसने दोनों को चेताते हुए कहा कि ‘मेरे देश से चले जाओ।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493