आंध्र के मुख्यमंत्री ने हमले के लिए भारतीय वायुसेना की प्रशंसा की

अमरावती, 26 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकवादी शिविरों पर हमले करने के लिए भारतीय वायुसेना की प्रशंसा की है।

तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष नायडू ने ट्वीट किया, “भारतीय वायुसेना के प्रयास प्रशंसनीय हैं।”

नायडू के बेटे और कैबिनेट मंत्री नारा लोकेश ने भी सफल हमले के लिए भारतीय वायुसेना को शुभकामनाएं दी हैं।

लोकेश ने ट्वीट किया, “नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी शिविरों पर सफल हमला करने के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई। गर्व के साथ आपको सलाम करता हूं।”

कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एम.एम. पल्लम राजू ने भी भारतीय वायुसेना को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में पूरी तरह सरकार के साथ है।

राजू ने कहा कि यह हमला पुलवामा में 14 फरवरी को हुए हमले का सही जवाब है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493