आंध्र को न्याय दिलाने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हों : राहुल

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया और राज्य के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों से एकजुट होने का आह्वान किया।

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने और पोलावरम परियोजना के तेजी से पूरा करने की मांग का समर्थन करती है। यह समय है कि सभी पार्टी इस मुद्दे पर एक साथ आएं और न्याय की इस मांग को समर्थन दें।”

राहुल ने यह बयान केंद्रीय बजट 2018-19 में राज्य की ‘उपेक्षा’ करने को लेकर दिया है।

आंध्र प्रदेश, केंद्र से राज्य की विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विशेष निधि आवंटित करने व आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत किए गए वादे और प्रतिबद्धता निभाने की मांग कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493