आंध्र को विशेष राज्य के मुद्दे पर जगन का अनशन जारी

विजयवाड़ा, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखी।

गुंटूर में डॉक्टरों की एक टीम ने अनशन शिविर में नेता की जांच की। वे उनके उच्च रक्तचाप और शर्करा स्तर की जांच कर रहे हैं।

कई संगठनों के नेताओं ने अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए जगन से मुलाकात की। पार्टी नेता के साथ कई नेता और वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।

पार्टी ने अन्य शहरों में अनशन शुरू करने के लिए जिलों में अपने नेताओं का आह्वान किया है।

जगन ने कहा कि केंद्र सरकार के आगे आने और घोषणा जारी तक अनशन जारी करने तक विरोध जारी रखने का संकल्प लिया है।

उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और तेलुगू देशम पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दोनों को विशेष राज्य का दर्जा मिलने में हो रही देरी का जिम्मेदार ठहराया है।

विपक्ष के नेता जगन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राज्य को विशेष दर्जा दिलाने में विफल रहे हैं।

उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए विशेष राज्य के दर्जे पर बल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493