नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डचेरी और केरल में अगले चार दिनों के दौरान भारी वर्षा का अनुमान है। शुक्रवार को तटवर्ती आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डचेरी और केरल के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई है।
मौसम विभाग की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी तथा आसपास के इलाकों में शनिवार तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशा है। शनिवार को दक्षिण तटवर्ती आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होगी।
बयान के अनुसार, रविवार को तमिलनाडु एवं पुड्डचेरी के कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा होने की संभावना है। तटवर्ती आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने तमिलनाडु एवं पुड्डचेरी के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। तटवर्ती आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा होने की संभावना है। रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों और केरल में भारी वर्षा के आसार हैं।
मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु एवं पुड्डचेरी के लिए रविवार, सोमवार और मंगलवार को अत्यधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है, जबकि विभाग ने कहा कि मंगलवार को तटवर्ती आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी।
17 नवंबर को भी तमिलनाडु , पुड्डचेरी और तटवर्ती आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों और केरल के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath