आंध्र, तेलंगाना के राज्यपाल योग दिवस में शामिल हुए

हैदराबाद, 21 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने यहां रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल, उनकी पत्नी विमला नरसिम्हन, राजभवन के अधिकारियों और स्टाफ ने विभिन्न योगासन किए।

इस मौके पर नरसिम्हन ने कहा कि सबको योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा और आदत बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग जीवन में संतुलन एवं अनुशासन लाने और तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में योगाभ्यास शुरू किया। उन्होंने सभी से योग करने की आदत डालने का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493